Monday, September 25, 2017

मैंने तो सब बोल दिया है अब तुम भी कुछ बोलो तो




बिखरे पन्ने जैसा हूँ मैं
खुली किताब दिखाई मैंने
निज मन व्यथा बताकर फिर
आशा एक जताई मैंने
आशा में विश्वास भरो तुम
अपने मन को खोलो तो
मैंने तो सब बोल दिया है
अब तुम भी कुछ बोलो तो । 1

                       आंखों में आँसू देखें हैं
                       पानी में चिंगारी भी
                       ढहते किले दिनों में देखे
                       तम में एक तैयारी भी
                       अन्तर्मन की गहराई से
                       अपनी नब्ज़ टटोलो तो
                       मैंने तो सब बोल दिया है
                      अब तुम भी कुछ बोलो तो । 2
मेरा मन अति शांत सिथिल
तनिक कहीं न धारा है
थककर जब भी रुक जाओगे
चारों ओर किनारा है
ताक पे रखके राज रियासत
सच्चे मन को तोलो तो
मैंने तो सब बोल दिया है
अब तुम भी कुछ बोलो तो । 3

Saturday, September 23, 2017

Light always try to restrict light itself

There was deep dark all around
Suddenly i heard a stranger's sound
The stranger's voice was trembling
I am not sure but something was missing
I was trying to find that voice
Though it was dark but some noise



In dark i was standing all alone
Listening the trembling stranger's tune
I was unable to found any direction
But that is not my destination
The voice is only distracting me?
Or someone in danger I have to see
Suddenly I saw two rays of light They were travelling doing fight
Oh that sound was of the rays
They were restricting their own ways
On the other hand dark was very calm
Light always shows its palm
In the dark i saw a beautiful site
Though it was a dark night
Dark never oppose neither light not dark
But light always makes light shark.

Saturday, September 2, 2017

जीत कर या हार कर खुद का तू निर्माण कर ।

जीत कर या हार कर खुद का तू र्निमाण कर
खुद को तू कुछ यूं बना दुनिया तेरी मिशाल दे
दुनिया में फैली गंदगी से खुद को तू निकाल ले
खुद बना आर्दश ढाँचा खुद को उसमे ढाल ले
हो कोई यदि सही उसका तू सम्मान कर
जीत कर या हार कर खुद का तू र्निमाण कर |


         चुप न रह यदि हो गलत खुद गलत तो मौन हो ले
         कर प्रतिज्ञा जीत की फिर इसे कौन तोड़े
         न्याय का इक बांट ला खुद को उसमे तौल ले
         हो जरा भी गलत तुझसे उसको तू स्वीकार कर
         जीत कर या हार कर खुद का तू र्निमाण कर |
हो परिस्थिति प्रतिकूल पर न अपना धैर्य खोना
हो समस्या चाहे विकट उसमे न हताश होना
यदि कदम रूक जाए मन में आशा के तू बीज बोना
हर मुसीबत के लिए खुद को तू तैयार कर
जीत कर या हार कर खुद का तू र्निमाण कर |
         खुद के बाद दृष्टि तू इक समाज पर भी लगा
         एक आदर्श स्वरूप समाज को भी तू दिखा
         जन जन की पीड़ा को अपनी पीड़ा तू बना
         हर दबे कुचले जनो को फिर तू उर्जावान कर
         जीत कर या हार कर खुद का तू र्निमाण कर |

एक कदम

पिछले कुछ महीनों में एक बात तो समझ में आ गयी कि इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। और स्थायित्व की कल्पना करना, यथार्थ से दूर भागने जैसा ह...